सीतापुर, फरवरी 6 -- मिश्रिख। कोतवाली इलाके के एक गांव दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी और 10 लाख रंगदारी मांग कर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिश्रख कोतवाली क्षेत्र निशात मिर्जा ने कोर्ट के जरिए दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि ढाई महीने पहले क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी मेराज हुसैन, सरताज, रहमत, रहीस, नफीस खां, विनोद, सूरज, सुरजीत, एक महिला, ऋषभ दीक्षित, निर्मल दीक्षित, अरशद ने उनके घर में घुसकर रंगदारी मांगते हुए गली गलौज की और मारा पीटा। आरोप है कि झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने जेल भेजवाने की धमकी दी और 10 लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 12 लोगो...