गंगापार, मार्च 12 -- पत्नी की पिटाई से लहूलुहान युवक ने भागकर पुलिस की शरण ली। पीड़ित पति के तहरीर पर हमलावर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बघौराखवासान गाँव निवासी राजकुमार लहुलुहान दशा में थाने पहुँच पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार करते हुए तहरीर दी कि उनकी पत्नी कृष्ण कुमारी ने डंडे से पीटकर उनको घायल कर दिया है और सिर फट गया है तथा शरीर में जगह जगह चोटें आयी हैं। पुलिस राजकुमार को मांडा सीएचसी भेजकर उसकी डाक्टरी जांच व इलाज कराने के बाद उसके तहरीर पर उसकी पत्नी के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना थाने व गाँव में चर्चा का विषय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.