दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान जुड़वे बच्चे की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई। परिजनों ने हंगामा भी किया,पर अस्पताल प्रबंधन ने सभी को किसी तरह से शांत करा दिया। अस्पताल के प्रबंधन ने आनन-फानन में दोनों मृत बच्चे के शव को एक एम्बुलेंस बुककर घर काठीकुंड भेजवा दिया और जच्चा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। महिला लीलावती देवी को प्रसव के लिए पीजेएमसीएच में शुक्रवार की शाम में परिजनों ने भर्ती कराया था। महिला के भाई बासुदेव राणा ने बताया कि पहले अपनी बहन को लेकर काठीकुंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया था। वहां से पीजेएमसीएच रेफर किया गया। शुक्रवार की शाम में वह अपनी बहन को लेकर पीजेएमसीएच पहुंचा। बहन दर्द से कराह रही थी। अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.