भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने पीजी सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-2 की जारी परीक्षा तिथि को विस्तारित करने की मांग की है। सोमवार को अभाविप की तरफ से विवि छात्रा प्रमुख सिलू कुमारी, विवि उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और विवि प्रमुख अमन कुमार परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा है। अभाविप ने कहा है कि 25 जून से सेमेस्टर-4 की शुरू होने वाली परीक्षा 29 जून तक चलेगी। इसी बीच यूजीसी द्वारा नेट जेआरएफ की परीक्षा होनी है। ऐसे में काफी संख्या में विद्यार्थी इस परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। इस कारण तिथि विस्तार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.