मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर जारी है। परीक्षा के नौवें दिन गुरुवार को परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कुल 993 परीक्षार्थियों में से 986 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में ग्रुप-ए के अंतर्गत गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं वाणिज्य विषयों के सीसी-14 की परीक्षा ली गई। इसमें कुल 217 परीक्षार्थियों में से 216 उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी के तहत अर्थशास्त्र एवं रा...