मुंगेर, फरवरी 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए जारी छठी मेधा सूची में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए सोमवार से नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा इन विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 2 फरवरी तक का समय दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। वहीं, नामांकन के बाद विद्यार्थी 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इधर, सत्र 2025-27 में अबतक जारी की गई छह मेधा सूचियों के माध्यम से कुल 3960 विद्यार्थियों ने नामांकन ले लिया है। इनमें कला संकाय के 3009, विज्ञान संकाय के 820 तथा वाणिज्य संकाय के 131 विद्यार्थी शामिल हैं। नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों में से अबतक कुल 3892 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया है। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.