पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने सभी पीजी कॉलेज के प्राचार्य व विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख किया है कि 7 फरवरी को जारी पत्र में आंशिक संशोधन करते हुए एमए, एमएससी व एमकॉम सत्र 2025-27 में नामांकित स्नातकोतर के सभी छात्र-छात्राएं, जो पूर्णिया विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा बीएड उत्तीर्ण किये हैं, उन छात्र छात्राओं का ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने की तिथि 7 से 11 फरवरी तक निःशुल्क निर्धारित की जाती है। पूर्णिया विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण सभी छात्र - छात्राओं को अपना पंजीयन प्रपत्र संबंधित महाविद्यालय या स्रातकोत्तर विभागों में जमा करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.