पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और सभी पीजी कॉलेजों के पीजी के रिक्त बचे कुल 1458 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई है। अब पीजी में नामांकन से वंचित रह गये अभ्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। तीसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा से पूर्व विश्वविद्यालय के द्वारा विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ सभी पीजी कॉलेजों की पीजी के रिक्त बचे सीटों की घोषणा की जायेगी। वर्तमान समय में पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ सभी पीजी कॉलेजों में प्रथम व द्वितीय मेरिट लिस्ट के आधार पर अब तक 20 विषयों में दो हजार से अधिक...