मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होने की उम्मीद है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि दाखिले के आदेश के लिए कुलपति के पास फाइल भेज दी गई है। आदेश मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बीआरएबीयू में इसबार पीजी में 22,562 छात्रों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन हिन्दी, हिस्ट्री, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में आये हैं। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। सूत्रों ने बताया कि पीजी में दो बार मेरिट लिस्ट निकल सकती है। नामांकन से पहले पीजी की कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। सबसे ज्यादा कटऑफ हिस्ट्री, अर्थशास्त्र जूलॉजी, फिजिक्स जैसे विषयों में जाने की उम्मीद है। पीजी में नामांकन से पहले नामांकन समिति की बैठक भी होगी। कई कॉलेजों ने पीजी ख...