धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्टील गेट के कोयला नगर मुख्य मार्ग पर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी ब्लॉक जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को सुरक्षा बलों ने बुधवार को खदेड़ दिया। फूड कॉर्नर के टेंट हटाए गए और दोबारा नहीं लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान थोड़ा विवाद और हो-हल्ला भी हुआ। अस्पताल के वरीय प्रबंधक डॉ सुमन ने कहा कि पीजी ब्लॉक जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अतिक्रमण से मरीजों और एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होगी। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टेंट हटा दिए। कहा कि प्रशासन को भी इस तरह के अतिक्रमण पर संज्ञान लेकर स्वत: कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि पीजी ब्लॉक कैंपस में नेत्र, चर्म, दंत, मनोरोग, ओएसटी, कैंसर आदि विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.