भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। टीएमबीयू के पीजी फिजिक्स विभाग और पीजी बॉटनी विभाग में नए हेड की तैनाती शनिवार को की गई है। फिजिक्स का हेड एसएम कॉलेज के डॉ. कुमार प्रभात चंद्रा को बनाया गया है। जबकि बॉटनी की हेड मदन अहिल्या महाविद्यालय कॉलेज की डॉ. सीता भगत को बनाया गया है। रोटेशनल हेडशिप के आधार पर तीन वर्षों के लिए जिम्मेवारी दी गई है। कुलपति प्रो. बिमलेंदुश शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...