बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-27 के तहत स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। च्वाय बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा 11 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों और पीजी विभागों में तैयारी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार दो पाली व्यवस्था लागू की है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। एक ही दिन दो अलग-अलग विषय समूहों की परीक्षाएं कराकर विश्वविद्यालय ने समय प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण की रणनीति अपनाई है। बेगूसराय जिले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.