भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर। टीएमबीयू में पीजी गर्ल्स हॉस्टल-1 में कार्यरत महिला कर्मी सुनैना देवी का निधन हो गया है। सोमवार की दोपहर उनका निधन हो गया था। वे मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव की रहने वाली थी। मंगलवार को उनकी शव यात्रा टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन पहुंची। जहां कर्मचारी संघ के नेता रंजीत कुमार सहित अन्य कर्मियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कर्मी के निधन पर कुलपति प्रो. जवाहर लाल सहित कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.