चम्पावत, जनवरी 2 -- लोहाघाट पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरा के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। पत्रिका में 43 शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं। पीजी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दिनेश व्यास,डॉ.अपराजिता,डॉ. लता कैड़ा, डॉ.बृजेश कुमार ओली, डॉ. रेखा जोशी, डॉ.अभिषेक पंत, डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका का मुख्य विषय भारत के हिमालयी राज्यों में पर्यटन का बुनियादी ढांचा, कला-संस्कृति और पर्यावरण पर प्रभाव है। संपादक मंडल में एसोसिएट संपादक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, विशेष संपादक मंडल में डॉ. लता कैड़ा, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. किशोर जोशी, डॉ.अभिषेक पंत, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. दिनेश राम, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. नीरज कांडपाल, डॉ. जीवन कुमार शामिल हैं। चीफ एग्जीक्यूटिव...