विकासनगर, जनवरी 22 -- वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में गुरुवार को समान नागरिक संहिता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों को समान नागरिक संहिता के महत्व को समझाने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने की। उन्होंने कहा कि यूसीसी न केवल कानूनी सुधार का माध्यम है बल्कि यह सभी नागरिकों के बीच समानता और एकरूपता स्थापित करने का सशक्त कदम है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस संहिता को अपनाकर आधुनिक और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान दें। प्राचार्य ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी का कार्यान्वयन राज्य की प्रगति का प्रतीक बनेगा। मुख्य वक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने समान नागरिक संहिता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.