चम्पावत, जनवरी 29 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज मोटर मार्ग की बदहाली अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गई है। बाड़ीगाड़ के पास यह मार्ग पिछले छह महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने जल्द सड़क को ठीक करने की मांग उठाई है। बीती आपदा के वक्त पीजी कॉलेज मार्ग में बाड़ीगाड़ के आगे सड़क धंस गई। लोक निर्माण विभाग ने कामचलाऊ तौर पर पहाड़ी कटान कर सड़क को चौड़ा तो किया, लेकिन यह व्यवस्था भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। सड़क किनारे कोई सुरक्षा दीवार, रेलिंग या अन्य इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालांकि विभाग ने क्षतिग्रस्त होने की चेतावनी बोर्ड लगा दिया है, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मार्ग से पीजी कॉलेज के साथ डैंसली, रायनगर, चौड़ी, इडाकोट भुमलाई, कोयाटी, गंगनौला सहित कई आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते...