आरा, जनवरी 9 -- आरा, निप्र। वीर कुंवर सिंह विवि के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2024-26 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। विवि ने एक माह में ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। हालांकि अभी पीजी कॉमर्स संकाय और विज्ञान संकाय के रसायन शास्त्र को छोड़कर सभी विषयों का रिजल्ट घोषित किया गया है। पीजी कला संकाय के सभी विषयों और रसायन शास्त्र का रिजल्ट अगले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आठ से 13 दिसंबर तक दो पालियों में ली गई थी। परीक्षा में 5500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...