मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीजी के जिन छात्रों की परीक्षा ट्रेन के लेट होने की वजह से छूट गई थी, उनकी परीक्षा दोबारा लेने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार का कहना है कि इन छात्रों की परीक्षा लेने के लिए फाइल तैयार हो रही है। स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 6 जनवरी है। इसके बाद किसी भी छात्र को फॉर्म भरने के लिए समय नहीं दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान मोतीपुर में सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को रोक देने से पूर्वी और पश्चिम चंपारण के लगभग 65 छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। ये छात्र पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 के थे। परीक्षा छूटने पर इन छात्रों ने काफी हंगामा किया था। छात्रों की मांग के बाद परीक्षा विभाग ने इन छात्रों की दोबारा परीक्षा लेने के लिए बोर्ड में ...