भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के भागलपुर चैप्टर द्वारा बुधवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में पीजी लेक्चर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीजी छात्रों को सर्जिकल के बारे में जानकारी दी गई। सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ने लेक्चर दिया तो इस मौके पर एएसआई भागलपुर के अध्यक्ष सह मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीएम सिन्हा ने कहा कि इस लेक्चर का उद्देश्य, सर्जरी से पीजी कर रहे छात्रों को बदल रहे सर्जरी के आयामों से परिचित कराते हुए उन्हें दक्ष बनाना है। इस अवसर पर डॉ. बीके जायसवाल, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अशोक राय आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.