जौनपुर, जनवरी 6 -- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परास्नातक कक्षाओं के सप्तम सेमेस्टर की चार पेपर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। उक्त पेपर की आगामी परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। स्नातकोत्तर के सप्तम सेमेस्टर छह जनवरी को होने वाली उर्दू के क्लासिकल गजल, सात जनवरी को होने वाली कॉमर्स एडवांस बिजनेस इकोनॉमिक्स, 19 जनवरी को होने वाली हिंदी के भक्ति कालीन काव्य, 20 जनवरी को होने वाले भूगोल एनवायरमेंटल ज्योग्राफी तथा इसी दिन होने वाले समाजशास्त्र के कंटेंपरेरी इंडियन सोसाइटी एंड कल्चर कि परीक्षाअपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। नई सूचना विवि के पोर्टल पर आलोड की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...