जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्नातक उत्तर डिग्री की सीट को बढ़ाने के लिए विभागाध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉक्टर दिवाकर हांसदा ने की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि यहां के स्नातक उत्तर के 51 सीटों को बढ़ाकर 150 करने के लिए प्रयास शुरू किए जाएं और इसके लिए आवश्यक सुविधाओं की मांग की जाए। इसी क्रम में प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों की यह बैठक बुलाई और इसमें किस विभाग में कितनी सीट बढ़ाई जाए और उसके लिए किन संसाधनों की कितनी जरूरत होगी पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...