मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में दूसरी मेरिट लिस्ट का पीजी में दाखिला सोमवार को खत्म हो गया। पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट में 1100 छात्रों के दाखिले का अपडेट शाम छह बजे तक हो चुका था। दूसरी मेरिट लिस्ट में 3651 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट मिलाकर अबतक 7700 छात्रों का दाखिला हो चुका है। बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले छात्रों को एडिट का मौका दिया जायेगा ताकि छात्र अपने विषय बदल सकें। विवि में पीजी की 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। दाखिले के लिए 26 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार 885 छात्रों के नाम जारी किये गये थे, जिनमें 6600 छात्रों ने दाखिला लिया था। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.