मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में मंगलवार को पीजी में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में 3651 विद्यार्थियों के नाम हैं। पांच से 10 मार्च तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। दाखिला लेने के लिए डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिख दिया है। दूसरी मेरिट लिस्ट में गणित विषय में सबसे अधिक 72 प्रतिशत कटऑफ गया है। यह कटऑफ आरएन कॉलेज में गया है। मेरिट लिस्ट कॉलेज वार और विषय वार जारी किया गया है। लिस्ट रोस्टर के अनुसार किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार 885 छात्रों का चयन किया गया था, जिनमें 6600 छात्रों ने दाखिला लिया था। दूसरी लिस्ट के बाद सीट बचने पर तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जायेगी। एलएस कॉलेज में कामर्स में 67 प्रतिशत गया कटऑफ ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.