भागलपुर, जनवरी 5 -- एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को एसएसवी कॉलेज और पीजी एथलेटिक्स यूनियन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पीजी एथलेटिक्स यूनियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएसवी कॉलेज कहलगांव को सात विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर एसएसवी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजी एथलेटिक्स यूनियन की टीम ने 19.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पीजी एथलेटिक्स यूनियन के राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राकेश ने बल्लेबाजी में 31 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए...