दरभंगा, दिसम्बर 22 -- दरभंगा, । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का समापन 24 दिसंबर को होगा। पीजी एथलेटिक्स की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान बना चुकी है। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल 23 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पीजी एथलेटिक्स की टीम का मुकाबला यूआर कॉलेज, रोसड़ा से हुआ। टॉस पीजी एथलेटिक्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यूआर कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 106 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजी एथलेटिक्स की टीम ने आठ ओवरों में ही छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और फाइनल में पहुंच गई। पीजी एथलेटिक्स की ओर से पीजी समाजशास्त्र विभाग के खिलाड़ी राहुल रोमाल्ड ने शानदार ...