भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग में शनिवार को स्व. जटाधर दुबे की तस्वीर का अनावरण किया गया। विभाग की समन्वयक डॉ. नीलम महतो ने तस्वीर का अनावरण किया। स्व. दुबे विनोबा भावे विवि, हजारीबाग झारखंड में भौतिकी के प्रोफेसर थे। वे प्रॉक्टर के पद पर भी रह चुके थे। इस अवसर पर डॉ. महतो ने स्व. दुबे के अंगिका साहित्य में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। अंगिका की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोभा कुमारी ने भी स्व. दुबे के अंगिका के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...