रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (पीजीडीजीसी) में बुधवार को विशेष व्याख्यान हुआ। विषय था- काउंसलिंग रिलेशनशिप। इसमें एमए काउंसलिंग मनोविज्ञान और एमए मनोविज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता केंद्रीय विवि साउथ बिहार, बोधगया के साइकोलॉजिकल साइंसेज विभाग के प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने काउंसलिंग रिलेशनशिप पर मंतव्य दिया। पारिवारिक, सामाजिक और काउंसलिंग पेशेवरों पर जानकारी साझा की। विभाग के निदेशक डॉ परवेज हसन ने व्याख्यान का महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...