प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीजीटी परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी, जबकि टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को होगी। इसके साथ ही यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं पूरी सुरक्षा, पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जैमर व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावन...