लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। पीजीआई में छह के भीतर गामा नाइफ से ब्रेन ट्यूमर का इलाज शुरू होगा। ये बिना चीरा-फाड़ वाली स्टीरियोटैक्टिक रेडियो सर्जरी तकनीक है। यह तकनीक छोटे ब्रेन ट्यूमर के इलाज में 90 फीसदी तक कारगर है। इसकी मदद से दिमाग के छोटे से छोटे ट्यूमर का भी आसानी से इलाज संभव है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण के बाद संस्थान में नई सुविधाएं, डॉक्टर व कर्मियों के भर्ती के साथ ही उपलब्धियां गिनायी। संस्थान प्रशासन ने मशीन खरीदने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। दावा है कि यह सुविधा शुरू करने वाला पीजीआई प्रदेश का पहला संस्थान होगा। पीजीआई कें यूपी समेत दूसरे राज्यों के रोजाना 150 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें कई मरीजों में जटिल ट्यूमर होते हैं, जिनका ऑपरेशन संभव नहीं होता है। डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.