लखनऊ, फरवरी 16 -- पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के रेडियोडायग्नोसिस विभाग ने सोमवार को चार अत्याधुनिक इमेजिंग सिस्टम का आरंभ किया। इसमें डिजिटल एक्स-रे यूनिट, अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड, एक मोबाइल एक्स-रे यूनिट और एक कंप्यूटेड रेडियोग्राफी (सीआर) सिस्टम शामिल हैं। इससे रोगियों को त्वरित उपचार और प्रबंधन की सुविधा मिलेगी। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन,रेडियोडायग्नोसिस विभाग की प्रमुख डॉ. अर्चना गुप्ता और ट्रॉमा के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सुविधाओं का उद्घाटन किया। ट्रॉमा सेंटर में पहले से एक 128-स्लाइस सीटी स्कैन मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...