लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता पीजीआई गेट के पास जाम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। जाम की वजह प्रवेश द्वार के आसपास अवैध पार्किंग और ऑटो-टेम्पो स्टैंड के साथ ही सड़क किनारे ठेले वालों का कब्जा हैं। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर चालान तो करती है, लेकिन कार्रवाई का असर अगले ही दिन खत्म हो जाता है और हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं, जाम की इस समस्या को खामियाजा आम लोगों के साथ ही पीजीआई आने वाले मरीजों और उनके परिवार वालों को भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...