लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई में बने अस्थायी रैन बसेरा में 500 रोगी एवं तीमारदारों के रुकने की व्यवस्था है। हालांकि खाने की व्यवस्था इन्हें खुद ही करनी पड़ी रही है। रैनबसेरे की सुविधा मिलने से तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है। इनका लॉज व होटल का खर्च बच रहा है। संस्थान प्रशासन की ओर से तीमादारों के लिये कम्बल भी मुहैया कराए गए हैं। रायबरेली रोड स्थित गेट नम्बर दो के भीतर 250-250 तीमारदारों की क्षमता के रैन बसेरे बनाए गए हैं। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संस्थान में बने अस्थायी रैन बसेरा टिन शेड के नीचे बनाया गया है। यह चारों ओर से ढका हुआ है। भीतर रुकने वाले तीमारदारों को शीतलहर और ठण्ड का अहसास नहीं होगा। सर्दी से बचाव के लिये फर्श पर कॉरपेट डाली गई है। तीमारदारों को कम्बंल दिये गए हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.