लखनऊ, अक्टूबर 31 -- प्राइवेट रूम में मच्छर व कॉकरोच का डेरा। ऑपरेशन थिएटर में गंदगी। फर्श पर बिखरा खून। गंदगी भी जगह-जगह। यह हाल है पीजीआई गेस्ट्रो विभाग का। पूर्व मंत्री के हवाले से पीजीआई में बदइंतजामी से संबंधित पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई। हिन्दुस्तान इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व सांसद व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे नरेश अग्रवाल को पेट संबंधी दिक्कत थी। उन्हें 29 अक्तूबर की शाम पीजीआई ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखा। एक प्रोसीजर के लिए नरेश अग्रवाल को भर्ती होना पड़ा। उन्हें प्राइवेट वार्ड में ले जाया गया। आरोप है कि वार्ड की हालत बेहद खराब थी। कमरे में मच्छर भरे थे। कॉकरोच भी घूम रहे थे। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें प्राइवेट वार्ड से ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। आरोप है कि आपरेशन थिएटर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.