लखनऊ, फरवरी 4 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के कल्ली पूरब में रहने वाली युवती ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का पति पीजीआई में संविदाकर्मी है। युवती का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं और ससुरालीजन उसका दूसरा विवाह करवाना चाह रहें है। युवती ने बताया कि पीजीआई में संविदाकर्मी के साथ 30 अप्रैल 2008 को विवाह हुआ था। दोनों से दो बच्चे हैं। युवती के मुताबिक पति ने एक प्लाट खरीदा जिसपर उसके नाम से कर्ज लेकर निर्माण कराया गया। इसी बीच अनबन होने पर पति दोनों बच्चों को लेकर अपने बहन के यहां चला गया जहां अन्य ससुरालीजन भी रहते हैं। आरोप है कि उसके पति का दूसरी महिला से नजदीकी हो गई है। जिसके चलते दूसरी शादी करना चाह रहे हैं। युवती का आरोप है कि ससुरालीजन पांच लाख रुपयों की मांग कर...