लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ। पीजीआई और ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी ने हेल्थकेयर में एकेडमिक सहयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए अनुबंध किया है। यह अनुबंध संस्थान के निदेशक डॉ.आरके धीमन और बेनेट विवि के डिप्टी डीन प्रो. तपस बादल ने किया। इस सहयोग से नए एआई ड्रिवन प्रोजेक्ट्स के विकास और क्रियान्वयन में आसानी होगी। डॉ.धीमन ने कहा कि इससे रोगी देखभाल और क्लिनिकल नतीजों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सटीक डायग्नोसिस और इलाज के नए रास्ते खुलेंगे। इस मौके पर संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. अवधेश जायसवाल, डॉ. अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कोलेबोरेटिव रिसर्च इनिशिएटिव को न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. वेद प्रकाश मौर्य नेतृत्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...