रामपुर, फरवरी 14 -- गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम अलफगंज निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के अलफगंज गांव निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र भोला गुरुवार रात करीब 9 बजे मजदूरी कर अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से घर लौट रहा था। जब वह शाहबाद-बिलारी रोड स्थित धनौरा भट्टे के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक आर्टिका कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोला आगे चल रही ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों का कहना है कि कार चालक अलफगं...