गंगापार, अक्टूबर 1 -- इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया के सेवानिवृत्त होने के बाद पीके सिंह ने इकाई प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। प्रवीण कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं। उन्होंने 1990 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा 1992 में थर्मल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1995 में उन्होंने इफको फूलपुर इकाई में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपनी सेवाएं प्रारम्भ कीं। अपने कार्यकाल उपलब्धियों के अतिरिक्त उन्हें ओमान इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को धार दिए। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे इफको फूलपुर इकाई के रखरखाव विभाग में विभागाध्यक्ष थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.