धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झामुमो जेसीएम झारखंड छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को पीके राय कॉलेज में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष आजाद महतो, संचालन गुलेल अंसारी और सचिव कुणाल पांडेय कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज में छात्र प्रतिनिधित्व को मजबूत करना, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाना तथा युवाओं को छात्र राजनीति में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना था। छात्रों को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और छात्र समस्याओं के समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। विभिन्न विषयों के छात्रों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कई विद्यार्थियों ने मोर्चा से जुड़ने की इच्छा जताई। छात्रों ने कॉलेज की समस्याओं, अध्ययन वातावरण और सुविधाओं को लेकर कई सुझाव दिए...