धनबाद, जुलाई 4 -- धनबाद पीके राय कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर में शामिल होने की घोषणा की। धनबाद जिला सदस्यता प्रभारी विक्की ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ। प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि 15 जुलाई से अभाविप का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन में मधु, पुतुल, निशा, राधा, पूनम काजल, सुरभि, राजकुमारी, आयशा खान, पायल, अमित, कृष्णा, सुनील, विकास, आदित्य अंकित समेत अन्य का स्वागत किया गया। मौके पर विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम हजारी, महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद पाठक, सुनील कुमार यदुवंशी, अमित तिवारी, शुभम कुमार, रणदीप, अनंत मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.