बेगुसराय, मार्च 24 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की जनसभा में पहुंचे छैला बिहारी की ओर से प्रस्तुत जागो बिहार के लोगवा पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए। तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे दर्शकों की भीड़ के बीच में छैला बिहारी द्वारा लगातार कई गानों पर लोग नाचते-झूमते दिखे। इस बीच लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रशांत किशोर के मंच पर पहुंचने में देरी होने पर छैला बिहारी के गानों ने लोगों को घंटों बांधे रखा। गाने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार से युवकों का बड़ी संख्या में पलायन यहां की बहुत बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए हम बिहारियों को आगे आने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.