प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- कॉल्विन अस्पताल की ओर से कुपोषित बच्चों के लिए लिए काटजू रोड पर चार साल पहले बनाया गया पीकू वार्ड शुरू न होने से अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। अस्पताल परिसर में मोहल्ले के लोग कूड़ा भी फेंकते हैं। वार्ड का निर्माण कोरोना काल में 80 लाख की लागत में किया गया था। इस वार्ड के दो भाग हैं, जिसके एक भाग में 30 बेड का जनरल वार्ड है। दूसरे भाग में 12 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू की व्यवस्था है। इसके लिए एनएचएम से आठ डॉक्टर, 30 नर्स व सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की मांग की गयी थी लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति न होने से वार्ड का संचालन शुरू नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...