प्रयागराज, जून 1 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब यह साकार होते देखेंगे। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में यमुनापार और गंगापार की रविवार को संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन, सुरक्षा, विकास का कार्य ग्यारह वर्षों में करके कीर्तिमान स्थापित किया है। हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से आगामी सभी चुनावों सहित 2027 में 2017 को दोहराने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत व मोदी के नेतृत्व में उड़ीसा जैसे राज्य में सरकार बनाई, हरियाणा व दिल्ली में सरकारें बनाईं। हम चुनाव सत्ता के लिए नहीं देश बनाने के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को सर्वोपरि मानते हुए महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.