फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। कांवेंट स्कूलों को मॉत दे रहे प्राथमिक विद्यालय अस्ती में शनिवार को खुशियां मनाई गईं। मौका था वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण का। स्कूल की टॉपर को उपहार स्वरूप साइकिल तो अन्य उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं अपने पाल्यों की शिक्षा-दीक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अभिभावकों को भी सम्मान पत्र देकर उनका स्वागत कि या गया। साल भर की मेहनत पाकर बच्चों के चेहरों में खुशी नजर आई तो वहीं अभिभावक भी अपने पाल्यों की प्रतिभा देख खुश दिखे। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग द्वारा साईिकल एवं सम्मान पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों ने मैडल, ट्रॉफी और गिफ्ट प्राप्त कर अपने अभिभावकों का सिर गर्व से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.