कानपुर, फरवरी 19 -- चकेरी। श्याम नगर पीएसी मोड़ बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किये। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। पीएसी मोड़ बाईपास से गुरुवार दोपहर को एक युवक उल्टी दिशा से पीएसी मोड़ चौराहे से यशोदानगर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मृतक की जेब से पहचान के लिए कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...