कानपुर, नवम्बर 10 -- चकेरी। पीएसी पुल पर रविवार की रात को ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो सामने से आ रही कार से सामने से टकरा गया। इससे टेंपो चालक व सवारियां और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर पुल पर यातायात सामान्य कराया। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि फीलखाना के महेश्वरी रोड निवासी रमेश चन्द्र अवस्थी टेंपो चालक हैं। रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह टेंपो में सवारी लेकर श्याम नगर से पीएसी मोड़ की तरफ आ रहे थे। तभी पीएसी पुल पर ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो सामने से आ रही कार से सामने से टकरा गया। इससे चालक रमेश चन्द्र समेत उसमें सवार शाइन बाने, वर्षा और तारिक समेत कार सवार श्याम नगर निवासी समीर शाह और अंशू शाह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.