प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर शातिरों ने पीएसी के प्लाटून कमांडर से लगभग 98 हजार रुपये ठग लिए। ठगी एपीके फाइल भेजकर की गई। कमांडर ने कर्नलगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां हरजेंदर नगर निवासी राम आसरे माथुर नैनी स्थित 42वीं वाहिनी पीएसी में प्लाटून कमांडर हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक नौ फरवरी को उनके मोबाइल में एक एपीके फाइल आई। उसके डाउनलोड होते ही उनके बैंक खाते से 98 हजार 188 रुपये ट्रांसफर हो गए। उन्होंने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर और साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचना दी। उनकी शिकायत पर ट्रांसफर हुई राशि होल्ड हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.