लखनऊ, सितम्बर 5 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर स्थित 32 वीं वाहिनी पीएसी आवासीय परिसर में गुरुवार शाम को दो सिपाही आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे की लात घूसों से पिटाई कर दी। सरोजनीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक एसटीएफ मुख्यालय में तैनात सिपाही मोहित ने बताया कि गुरुवार शाम को वह 32 वीं वाहिनी पीएसी स्थित आवास पर थे। तभी सिपाही अकबर ने उन्हे गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध पर अकबर ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक सिपाही मोहित की तहरीर पर सिपाही अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों सिपाही एक ही परिसर में रहते हैं। रंजिश में दोनों के बीच झगड़ा हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.