पटना, दिसम्बर 10 -- पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (पीएसएससी) की ओर से बुधवार को पटना के एक होटल में प्रधानाचार्य सम्मेलन हुआ। इसमें राज्यभर के सीबीएसई स्कूलों से 100 से अधिक प्राचार्यों ने शिरकत की। मौके पर सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल लाल यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में हुए नवीनतम बदलावों से अवगत कराया। उन्होंने मूल्यांकन सुधारों, कौशल-आधारित प्रश्नों तथा विकसित हो रही मूल्यांकन प्रथाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी, जो आगामी सीबीएसई परीक्षाओं के लिए विद्यालयों के लिए मार्गदर्शक साबित हुई। पीएसएससी के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि को साझा किया। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन 2025 के आयोजन के साथ इतिहास रचा है। यह पटना में आयोजित होने वाला पहला राष्ट...