कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। पीएसआईटी 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव एवं इन्वेस्टर मीट ' एलेवेट 2के26' का आयोजन कर रहा है। यह एक प्रमुख स्टार्टअप मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर के स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को एक साथ लाकर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसका उद्घाटन प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के राज्यमंत्री अजीत पाल करेंगे। इस कॉन्क्लेव में ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई अन्य राज्यों से 100 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं। ये स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडटेक, आईओटी, स्मार्ट वेयरेबल, एग्रीटेक, होम ऑटोमेशन, फूडटेक और अन्य उभरती तकनीकी श्रेणियों में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने बताय...