कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। पीएसआईटी को एकेडमिक स्वायत्तता (ऑटोनामस) की स्वीकृति मिल गई है। इसे संस्थान के साथ-साथ यहां अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अकादमिक स्वायत्तता मिलने से अब पीएसआईटी यूजीसी और एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के तहत अपने पाठ्यक्रम खुद तैयार कर सकेगा और परीक्षा प्रणाली का संचालन भी स्वतंत्र रूप से करेगा। इससे शिक्षा व्यवस्था को समय और तकनीक के अनुरूप ढालने में आसानी होगी। एकेडमिक स्वायत्तता का सबसे बड़ा लाभ छात्रों को मिलेगा। अब तक उन्हें विवि के तैयार पारंपरिक पाठ्यक्रम और तय ढांचे से ही अपना सिलेबस पूरा करना होता है। इससे छात्र कई बार नई और उभरती तकनीकों से दूर रह जाते थे, लेकिन स्वायत्तता मिलने के बाद संस्थान अपने सिलेबस को समय-समय पर अपडेट कर सकेगा। इससे छात्रों को लेटेस्ट और इंडस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.